Net Banking kya hai//Net Bankingक्या है~tech4u

Net Banking क्या है?


दोस्तो आज के इस लेख में हम आपको "Net Banking kya hai"  इसके बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं।  और Net Banking के फायदे के बारे में detail में जानेंगे। और ये भी जानेंगे कि Net Banking कैसे लें तो अगर आप भी सोच रहे कि इंटरनेट बैंकिंग सुविधा लाभ कैसे उठाया जाए तो आपको ध्यान से पूरी जानकारी को पढ़ना है। जिसके माध्यम से आप आसानी से जान जाएंगे। कि इंटरनेट बैंकिंग क्या होता है। तो सबसे पहले बात करते हैं कि इंटरनेट बैंकिंग होता क्या है। तो हम आपको बता दें। कि ये एक प्रकार का e-बैंकिंग सुविधा है। जिसमे कि हम अपने बैंक account से related किसी भी ट्रांजेक्शन,मनी ट्रांसफर,बैंक बैलेंस चेक, और बहुत सारी सुविधाओं का बिना बैंक जाए अपने घर पर ही अपने मोबाइल या computer से आसानी से लेन देन व बैंक की हर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 



आज के समय में इंटरनेट बैंकिंग बहुत आसान और सुविधा जनक माध्यम है। अपने बैंक को लेकर किसी भी समस्या चाहे वो बेलेंस चेक हो या फिर पैसे का लेन देन हो। आप इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से वो सारे काम कर सकते हो। जो कि एक बैंक account के लिए जरूरी होते हैं। 

इंटरनेट बैंकिंग के लिए कुछ चुनिंदा बैंक है जो मैं आपको अपने नीचे आने वाले लेख में बताऊंगा। दोस्तो कुछ बैंक ऐसी भी होती है। जो कि Net Banking की सुविधा प्रदान नही करती है। 



Net Banking के फायदे-


इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से हम कौन कौन सी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं?

  • नेट बैंकिंग के माध्यम से हम अपने बैंक एकाउंट का बेलेंस चेक कर सकते हैं।
  • इसके माध्यम से हम अपने बैंक एकाउंट में लेन देन कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से हम अपने account की full ट्रांजेक्शन history देख सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से हम किसी भी बिल बिजली, पानी,मोबाइल,DTH आदि का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। 
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से शॉपिंग भी कर सकते हैं।
  • इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से हम किसी भी website पर online पेमेंट कर सकते हैं।
  • इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से हम अपने नेट बैंकिंग email और password को भी आसानी से बदल सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग के माध्यम से हम घर बैठे loan के लिए apply कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैक जाने की कोई जरूरत नही है। नेट बैंकिंग होने पर आपके loan मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
  • नेट बैंकिंग से हम क्रेडिट कार्ड,पासबुक,चेक बुक भी apply कर सकते हैं।





इंटरनेट बैंकिंग के लिए हमे किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी?



Net banking क्या है


  • नेट बैंकिंग के लिए आपके पास एक बैंक account होना चाहिए।
  • आपके पास एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन या कंप्यूटर होना चाहिए।
  • आपके पास एक खुद का email address होना चाहिए।
  • आपके बैंक account में आपका मोबाइल नंबर और email address ragister होना चाहिए।



Net Banking कैसे लें?


  • नेट बैंकिंग लेने के लिए आपको अपने बैंक जिसका account आप use करते हैं। आपको उसी बैंक की शाखा मे जाना होगा।
  • अगर आपका email और मोबाइल नंबर उसमे ragister नही है। तो आपको अपना email और मोबाइल नंबर ragister करवाना होगा।
  • बैंक में जाकर आपको नेट बैंकिंग का form fill करना होगा। 
  • Form fill करने के बाद आप फॉर्म submit करके आपको कुछ ही दिनों के अंदर एक user id और password का पैकेज बैंक की तरफ से दिया जाएगा।
  • फिर आपको उसी user id और password के साथ उस बैंक की site पर log in हो जाना है।
  • Log in होने के साथ आपको अपनी id पर कुछ details fill कर देनी है। जो आपने अपने फॉर्म fill करते time दी थी।

नोट- ध्यान रहे आपको same to same वही जानकारी देनी है जो वेबसाइट द्वारा पूँछी जाए। और गलत जानकारी देने पर आपकी id बंद होने की भी संभावना हो सकती है। 



सारी जानकारी full fill करने पर आपकी id बैंक की तरफ से active कर दी जायेगी। और आप बैंक की सारी सुविधाओ का लाभ आसानी से घर बैठे ले सकते हैं। यहां पर आप बैंक की तरफ से अपने account की सारी जानकारी देख सकते हैं। और अपने account में चल रही सारी गतिविधियों को आप पूरी तरह देख सकते हैं। और यही से ट्रांजेक्शन money transfer और भी बहुत सारी सुविधाओ का आनंद उठा सकते हैं। इस तरह आप बैंक से नेट बैंकिंग लेकर उपयोग में ला सकते हैं।




Net Banking को सुरक्षित कैसे रखें?






दोस्तो Net Banking लेने के बाद बात आ जाती है। की Net Banking की सुरक्षित कैसे रखा जाए। दोस्तो नेट बैंकिंग को सुरक्षित रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि जब हम नेट बैंकिंग लेते हैं। तो हमारे बैंक account की privacy की जिम्मेदारी हमारी होती है। ऐसे में हमे अपने बैंक account को heckers से बचाने के लिए account को पूरी protective रखने की जरूरत है। क्योकि आप तो जानते ही है कि जैसे जैसे तकनीक बढ़ती जा रही हैकरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हेकर्स की इन्ही हरकतों को ध्यान में रखते हुए। हमें अपने account की privacy को सुरक्षित रखने की जरूरत है। इसके लिए नीचे आपको कुछ rules follew करने होंगे जिससे कि आप अपने account को पूरी तरह सेफ रख सकते हैं। और अगर आपने हमारे द्वारा दिये गए rules को follow किया तो दुनिया का कोई भी hecker आपके account को कभी भी hack नही कर सकता है। 

  • आप अपने account को सार्वजनिक स्थानों जैसे साइबर कैफे,किसी कैमरे की निगरानी में, ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थानों में या फिर किसी दूसरे के device(mobile computer leptop) में log in करने से बचें।
  • समय समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें।
  • अपने account के लिए कोई स्ट्रांग पासवर्ड उपयोग करें।
  • अपने नाम ईमेल मोबाइल नम्बर या फिर DOB से सम्बंदित पासवर्ड स्तेमाल ना करें।
  • अपने पासवर्ड को केवल अपने तक ही रखें। किसी के साथ शेयर न करें।
  • ये बात हमेशा ध्यान रखें अपनी id पर काम करने के बाद अपने device से log out करना न भूलें।
  • अगर कभी भी आपको लगता है कि हमारे account पर hecker atteck का खतरा है। तो अपने बैंक के costumer help line पर जल्द से जल्द संपर्क करें।




कौन कौन सी बैंक हमे नेट बैंकिंग की सुविधा देती है?


दोस्तो नेट बैंकिंग के लिए जैसा कि मैंने बताया कि कुछ चुनिंदा बैंक ही हमे नेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करती हैं। वो चुनिंदा बैक इस प्रकार है-


HDFC 
SBI 
PNB 
ICICI 
AXIS BANK
BANK OF BARODA
CENTRAL BANK OF INDIA
UNION BANK
KARNATAKA BANK
CORPORATION BANK
YES BANK
VIJAYA BANK
ALLAHABAD BANK
BANK OF INDIA
BANK OF MAHARASTRA
ANDRA BANK
CENRA BANK
DENA BANK


दोस्तों ऐसी बहुत सी बैंक है। जो आपको नेट बैंकिंग की सुविधा देती हैं। और इन बैंकों में आप आसानी से नेट बैंकिंग लेकर लाभ उठा सकते हैं। और नेट बैंकिंग के से आप अपने छोटे बडे हर तरह के ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हो।


तो उम्मीद है दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी "नेट बैंकिंग क्या है" इसके फायदे के बारे में आप अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आपको किसी भी प्रकार का कोई भी सवाल पूछना है। तो आप comment करके जरुर बताए। और आपको जानकारी हेल्पफुल लगती है। तो इसे अपने social media groups में अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें


                                            Thank you


Comments