Mobile Se Aadhaar Card Kaise Nikale

मोबाइल से आधार कार्ड कैसे निकालें?


दोस्तो आज के लेख हम आपको अपने आधार कार्ड को घर बैठे कैसे निकले इसके बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। हमारे कई ऐसे भाई है। जो यह जानने इच्छुक होते हैं। और इसके लिए नेट पर जरूर search करते हैं। मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकाले  तो दोस्तो अगर आप भी अपने आधार कार्ड को घर बैठे निकलना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को शुरू से लेकर आखिरी तक जरूर पढ़ें। 

ये पोस्ट हमारे उन भाइयों के लिए है। जिनका आधार या तो खो गया है। या फिर पोस्ट द्वारा आया ही नही है। और जिनके आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर रजिस्टर है। तभी आप अपने मोबाइल पर घर बैठे आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आज का हमारा यह विषय बहुत ज्यादा important है क्योंकि आधार कार्ड हमारे जीवन मे बहुत ज्यादा मायने रखता है। चाहे कोई भी काम करवाना हो। हमे आधार कार्ड की हर जगह जरूरत जरूर पड़ती ही है। चाहे वो कोई सरकारी काम हो या प्राइवेट काम हो। हमे हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। तो चलिए दोस्तो आज हम अपने मोबाइल फोन से केवल 2 मिनट में आधार कार्ड कैसे निकालें या डाउनलोड करें इसके बारे में समझ लेते है। 

How to download adhar card on mobile safely

दोस्तो वैसे तो बहुत सारे app है। जिसके जरिये हम अपना आधार कार्ड निकाल सकते है। लेकिन दोस्तो हमे अपना आधार कार्ड केवल uidai की वेबसाइट से ही निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोस्तो हमारे सारे बैंक एकाउंट हमारे आधार कार्ड से लिंक होते हैं। ऐसे में अगर हम किसी app में जाकर अपने आधार कार्ड को access कर देते हैं। तो हमे अपनी बैंक security पर फ्रॉड होने की आशंका होती है। ऐसे में हमें कोई risk न लेते हुए। अपने आधार कार्ड को केवल uidai की वेबसाइट पर ही access देना चाहिए। ऐसे में हमारे बैंक account पूरी तरीके से सुरक्षित हो जाएंगे। और हमें कोई भी नुकसान नही होगा।

अगर ये नही है तो आप आधार कार्ड डाउनलोड नही कर सकते।

दोस्तो आपको तो पता ही होगा कि मोबाइल नंबर हर जगह रजिस्टर करवाना जरूरी होता है। चाहे आप कहीं किसी बैंक का account खुलवा रहे हो या फिर किसी स्कूल या कॉलेज नंबर दे रहे हैं बिना मोबाइल नंबर के आज कल कुछ भी काम ठीक से नही होता। इसी तरह जब आप अपने आधार कार्ड को बनवाने या update करवाने के लिए जाए तो अपना मोबाइल नम्बर जरूर रजिस्टर कराए। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड में रजिस्टर नही है तो आप अपना आधार कार्ड घर बैठे नही निकाल सकते है। इसलिए आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा। 

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें?


1-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे कुछ तरीके बताए गए हैं। जिसका उपयोग करके आप आसानी से केवल दो मिनट में ही अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए चलो जान लेते है। 

2-सबसे पहले दोस्तो आपको अपने google के क्रोम ब्राउज़र में जाना है। और UIDAI टाइप करना है।



3-फिर आपके सामने कुछ इस तरह का वेबसाइट खुलकर आ जायेगा। आपको आपको पहली वेबसाइट uidai.gov.in वाली वेबसाइट पर जाना है। 

4-यहाँ पर आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जायेंगे आपको उन ऑप्शन में से एक Download Adhar का ऑप्शन मिलेगा। आपको उस पर क्लिक कर देना है।

5-यहाँ पर आपको तीन तरीके से अपना आधार निकालने का ऑप्शन मिलेगा।


  1. Aadhaar number
  2. Enrolment ID(EID)
  3. Virtual ID(VID)

आप किसी भी ऑप्शन जिससे आप चाहे उसका उपयोग करके आप अपना आधार कार्ड निकाल सकते हैं।


Aadhaar number

1-आधार नंबर के द्वारा आधार कार्ड निकलने के लिए आपको अपने आधार कार्ड के front पर 16 अंको का number देंखने को मिल जाएगा। आपको उसको  वहाँ डाल देना है।

2-आगे आपको I Want to masked Aadhaar पर (√) टिक कर देना है।

3-नीचे दिए गए captcha code को डाल देना है।

4-इसके बाद आपको send OTP पर क्लिक कर देना है।

5-आपके द्वारा रजिस्टर नंबर पर एक 6 अंको वाला OTP आएगा। आपको वो OTP आगे डाल देना है।
और verify Aadhaar पर क्लिक करना है।

6-फिर आपके सामने एक PDF खुल कर आ जायेगी आपको उसमे एक password डालना होगा।

7-Password में आपको अपना नाम english के बड़े अक्षरों में डालना होगा। और नाम के ठीक बाद बिना कोई space देकर आपको अपने जन्मतिथि के वर्ष को डालना होगा।

उदाहरण- ATUL1998

इस तरीके से आपको अपना केवल नाम और DOB की साल डाल देनी है। और आपका आधार कार्ड प्रिंट होकर आ जायेगा। और अपने आप ही आपके मोबाइल में Save हो जायेगा।

इसी तरह आप virtual id और Enrolment id के माध्यम से भी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको virtual id या Enrolment id डालकर उसी तरीके से जिस तरीके से हमने आधार कार्ड नम्बर के माध्यम से आधार कार्ड डाउनलोड करना सीखा ठीक उसी प्रकार आप इन दोनों माध्य्म से आधार कार्ड डाउनलोड कर पाओगे।

Conclusion

दोस्तो इस तरह आप कही भी कभी भी केवल 2 मिनट के अंदर अपना आधार कार्ड निकाल सकते हो।  आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी ये आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो और इस लेख से संबंधित किसी भी तरह का सवाल या सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हो। हम आपके सवाल का जबाब देने की जल्द ही कोशिश करेंगे। 
                                              Thank you






Comments